Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

हमारी सरकार ने विकास की बात की, करके भी दिखाया: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है

19 Feb 2025

हमारी सरकार ने विकास की बात की, करके भी दिखाया: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमारी सरकार ने पिछले बजट में सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं की और अल्प समय में ही उन घोषणाओं को धरातल पर शुरू करने का काम किया। उन्होंने कहा कि पिछले बजट की घोषणाओं के भूमि आवंटन संबंधी प्रकरणों में लगभग 99 प्रतिशत प्रकरणों में भूमि आवंटन किया जा चुका है।

शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर बजट पूर्व संध्या पर भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने वाले बजट में विकास की इसी कड़ी को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने सभी विधायकों से कहा कि अपने क्षेत्र से संबंधित बजट घोषणाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा आमजन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विधायक सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि जनहित के मुद्दों पर सरकार का पक्ष मजबूती से रखा जा सके। साथ ही, इस दौरान राज्य सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रभावी रूप से अपनी बात रखें।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना के साथ कार्य कर रही है और हमारी डबल इंजन की सरकार में केन्द्र सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित मंत्रिपरिषद के सदस्य एवं विधायकगण उपस्थित रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हमारी सरकार ने विकास की बात की
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News